प्रपोज करने के लिए लड़के ने बनवाई 4 करोड़ की रिंग और सामने आ गया गर्लफ्रेंड का घिनौना सच!

By: Ankur Thu, 20 Jan 2022 4:52:34

प्रपोज करने के लिए लड़के ने बनवाई 4 करोड़ की रिंग और सामने आ गया गर्लफ्रेंड का घिनौना सच!

प्यार करने वाले अपने प्यार को मजबूत करने के लिए एक-दूसरे को नायाब तोहफे देना पसंद करते हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जिसमें 25 साल के मोस मेफेयर अपनी गर्लफ्रेंड को वाइफ बनाने का मन बनाने का विचार करते हुए उनके लिए 4 करोड़ की रिंग लेकर आए। लेकिन तभी गर्लफ्रेंड का एक घिनौना सच सामने आया कि उनका ब्रेकअप ही हो गया। शख्स अपनी 6 महीने की रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने वाला था।

मेफेयर का दावा है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड पर मोटी रकम खर्च करते थे। उन्होंने उसके लिए 4 करोड़ की रिंग बनवाई थी, जबकि हर महीने वे उसे शॉपिंग कराते थे और महंगे-महंगे गिफ्ट देते थे। हालांकि उनका दावा है कि 6 महीने के रिश्ते में उनकी गर्लफ्रेंड अपने एक्स के साथ संपर्क में थी और इसके बारे में मेफेयर को जानकारी नहीं दी। धीरे-धीरे ये मामला ब्रेक अप तक पहुंच गया। हालांकि मेफेयर ने न तो उससे चैट पढ़ने का जिक्र किया और न ही दोबारा संपर्क करने की कोशिश की।

5.5 कैरेट व्हाइट रेडिएंट कट प्लैटिनम रिंग लेकर लड़की को प्रपोज़ करने की पूरी तैयारी मोस मेफेयर कर चुके थे। इससे ठीक पहले एक दिन अपनी पार्टनर का इंस्टाग्राम अकाउंट उन्होने अपने फोन पर लॉग इन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को एक शख्स के साथ फ्लर्टी मैसेज करते हुए देखा और ये चैट देखकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई। वे दोनों चैट में मिलने की बात कर तरहे थे। सबसे ज्यादा शॉकिंग ये था कि गर्लफ्रेंड ने उस अजनबी को मेफेयर के एक्स होने की बात कही, जबकि वो दोनों रिलेशनशिप में थे। इसी चैट ने उनकी आंखें खोल दीं और उन्होंने उससे अपना रिश्ता तोड़ लिया।

ये भी पढ़े :

# सोने-चांदी की कीमत में आई गजब की तेजी, 50 हजार पर पहुंच गया सोना तो चांदी में बढ़े 1450 रुपए

# राजस्थान में फरवरी से शुरू होगी 10 हजार सेकंड ग्रेड टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया, विभिन्न विषय के टीचर्स का होगा चयन

# हरियाणा : पेटीएम के जरिए की गई ठगी, लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़े 72 हजार रूपये

# हिसार : ठगी के लिए बनाया बैंक का फर्जी कस्टमेयर नंबर, फर्जी ऐप तैयार कर खाते से ठगे 1.05 लाख रूपये

# अजमेर : बढते कोविड संक्रमण के चलते बंद की गई कैदियों की परिजन से फेस टू फेस मुलाकात, वीडियो कॉल के लिए मिलेंगे 5 मिनट

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com